FIR Against Atishi for MCC Violation: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी पर नियम तोड़ने और सरकारी गाड़ियों को राजनीतिक कामों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गोविंदपुरी पुलिस थाने में कालकाजी विधानसभा के अधिकारी की शिकायत पर शुक्रवार को FIR दर्ज की गई।
इस पर आम आदमी पार्टी AAP ने कड़ी आलोचना की है और कहा है कि दिल्ली पुलिस, अधिकारी और चुनाव आयोग के लोग भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं।
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा की, इनके नेता खुलेआम पैसे, साड़ियाँ, कम्बल, सोने की चेन आदि बांटते हैं और फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी FIR नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरी व्यवस्था के खिलाफ लड़ रही है। इस खराब व्यवस्था को लोगों के साथ मिलकर बदलना और साफ करना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों इसी खराब व्यवस्था का हिस्सा हैं।
पुलिस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और दिल्ली सरकार के सरकारी वाहनों का चुनावी कामों के लिए इस्तेमाल करने की शिकायत मिली थी। चुनाव के दौरान सरकारी वाहनों का प्रचार या चुनाव से जुड़ी यात्रा के लिए इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी है। शनिवार को FIR दर्ज की गई।

इसके अनुसार, भारतीय कानून BNS की धारा 223 A के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो सरकारी कर्मचारी के आदेश की अनदेखी से जुड़ा है। इस अपराध की सजा अनदेखी के असर पर निर्भर करती है। अगर अनदेखी से नुकसान होता है या होने का डर है, तो सजा छह महीने तक की जेल या ₹2,500 तक का जुर्माना हो सकता है। अगर अनदेखी से जान, स्वास्थ्य या सुरक्षा को खतरा हो, या दंगा हो, तो सजा एक साल तक की जेल या ₹5,000 तक का जुर्माना हो सकता है।
इस बारे में बात करते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा, चुनाव आयोग, दिल्ली पुलिस, SHO, DM ये सभी भाजपा से डर के कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए… जब हम भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत करते हैं, तो कोई कार्रवाई नहीं होती। हमने वीडियो सबूत के साथ शिकायत की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही आतिशी के खिलाफ भी इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए। भाजपा हमेशा झूठे आरोप लगाती है।
भाजपा का जवाब का इंतजार है, जैसे ही मिलेगा, इसे अपडेट कर दिया जाएगा।
8 जनवरी को भाजपा ने कहा था कि उसने एक वीडियो क्लिप के साथ शिकायत की है, जिसमें मुख्यमंत्री पर सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली के चुनाव अधिकारी को एक शिकायत दी है और साउथ दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सरदार K.S. दुग्गल का वीडियो दिखाया है।
कपूर ने अपने लेटर में लिखा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से संबंधित सामग्रियों को ले जाने के लिए PWD के वाहन का उपयोग किया, जो सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला है। चुनाव आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
ऐसी ही और ट्रेंडिंग खबरें और इंटर्नशिप अपडेट सबसे पहले पाने के लिए OpportunityTimes के WhatsApp और Telegram से जुड़ना न भूलें!